फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students took out traffic awareness rally

छात्रों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

Tue, 02 Nov 2021 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Students took out traffic awareness rally
बागपत के गांधी बाजार में रैली के माध्यम से लोगो को कारोना से बचाव की जानकारी देते सेंट एंजेल्स पब? - फोटो : BAGHPAT
छात्रों ने कोरोना संक्रमण से बचाव व इको फ्रैंडली दिवाली मनाने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को नगर में रैली निकालकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। लोगों को ट्रैफिक के नियमों का पालन करने, इको फ्रैंडली दिवाली मनाने और कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश दिया। छात्रों ने बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क भी वितरित किए।

रैली का शुभारंभ सीओ अनुज मिश्रा, टीएसआई सुमन सिंह व स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रैली नगर के राष्ट्रवंदना चौक से शुरू होकर नगर के कोर्ट रोड बड़ा बाजार से होते हुए राष्ट वंदना चौक पर संपन्न हुई। रैली में छात्र-छात्राएं कोरोना से सुरक्षा, पटाखों व प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने, त्योहार पर मिट्टी के दीपों का प्रयोग करने के स्लोगन लेकर चल रहे थे। रैली से पूर्व सीओ अनुज मिश्रा ने छात्रों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने और टीएसआई सुमन सिंह ने यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। रैली में मयंक, राघव, शौर्य, इशांत, शिवम, वंश, समर्थ, कुणाल, नैतिक, सूर्यांश, अर्पित, वंशिका, वैष्णवी, अविका, तनवी, अशोक कुमार, हरबीर सिंह, रजनीश सिंह, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed