{"_id":"6987228a478e6c89bb04e5cd","slug":"students-took-out-a-rally-to-raise-awareness-about-traffic-rules-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-146354-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
-खट्टा प्रहलादपुर के सेठ तारीफ सिंह जैन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली रैली
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। खट्टा प्रहलादपुर के सेठ तारीफ सिंह जैन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के तहत रैली निकाली। उन्होंने वाहन चालकों को हेल्मेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके बाद रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने वाहन चालकों को जागरूक किया। डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि जीवन अनमोल है। इसकी हर तरीके से सुरक्षा करनी चाहिए। हेल्मेट लगाओ और जीवन बचाओ व सीट बेल्ट लगाओ जीवन सुरक्षित रखे के नारे लगाए। वाहन चालकों को गलत दिशा में चलने, अधिक स्पीड में वाहन न चलाने, ओवरटेक न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. कमलकांत कौशिक, अतुल देव शर्मा, कुलदीप सिंह, संतोष, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।