फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students tied the defense Thread

छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र

Thu, 18 Aug 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर-बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर-बड़ौत Updated Thu, 18 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Students tied the defense Thread
बागपत के लिटिल रोज ग्लोबल पब्लिक स्कूल में भाइयों के राखी बांधती बहनें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लिटिल रोज ग्लोबल पब्लिक स्कूल में रक्षा बंधन के मौके पर छात्रों की कलाई पर छात्राओं ने राखी बांधी। प्रबंधक मनोज गोपी, प्रबंधक आनंद चौधरी ने कहा छात्र और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन


 चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने खट्टा प्रहलादपुर गांव में पहली बार राखी बनाए प्रतियोगिता कराई। इसमें मुख्य अतिथि रिंकी जैन रही। इसमें अंजुम परी प्रथम, शालिनी दाहिमा द्वितीय और शायरा तृतीय रही। ट्रस्ट के चेयरमैन रणवीर चौधरी, राकेश जैन ने कहा गांव में पहली बार हुई प्रतियोगिता में बालिकाओं में रुचि दिखाई।
विज्ञापन


इसमें वैशाली जैन, ठाकुर कुलदीप सिंह, सोनू पांचाल, अंशु दाहिमा, दीपिका, रूबी, सोनम, खुशबू, रश्मी, चांदनी, नेहा, चीनू, विशाल दाहिमा आदि रही। योगीनाथ विद्यापीठ सरूरपुर कलां में रक्षा बंधन त्योहार की पूर्व संध्या पर राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। निदेशक अशोक कुमार और प्रधानाचार्य राय अब्राहम ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इसमें अंशु, प्रवीण शर्मा, ममता, कोमल, इशरत, सोनू, अंतिम, रीता, तराना, विशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत। बावली रोड पर स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें बुधवार को राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान हिंदू समाज के लड़कों ने मुस्लिम समाज की बहनों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संचालक राज कुमार आर्य और प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया।

उन्होंने कहा रक्षाबंधन त्योहार हिंदू समाज का एक पवित्र त्योहार है, जहां पर एक भाई अपनी बहन से राखी बंधवाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेता है। इस दौरान इस दौरान राखी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। 

दून पब्लिक स्कूल में आयोजित राखी प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर प्रशांत जैन और प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न रंगों से मनमोहक राखियां बनाकर सबका मन मोह लिया।

विजेता बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के छात्रा अनुभाग में आयोजित राखी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य इंचार्ज सुनीता रानी ने किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शाईन प्रथम, हिना द्वितीय और दीपाली गोयल तृतीय रही। 
 सीनियर वर्ग में आंचल प्रथम, शिवानी द्वितीय और नेहा तृतीय रही।

विजेता छात्राओं को मुख्य इंचार्ज सुनीता रानी, वकील चंद जैन ने सम्मानित किया। इसमें कुसुम, केला देवी, कृष्णा रानी, कविता महेश्वरी, मंजू लता शर्मा, डॉ. विभा जैन आदि रहे।


पिलाना। डफिडिल इंटरनेशनल और तिलक पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर रखी प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रा-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एक से बढ़कर एक राखियां बनाई गई। झलक, काजल  और नीतिन, विशाखा ने बजी मारी। तिलक पब्लिक स्कूल में में दीपा प्रीति, शशि की राखी सबसे अच्छी रही। इसमें संजय त्यागी, सुशील, सुमन धामा,  प्रमोद पाल मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed