फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students showed talent in sports

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 05 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent in sports
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। रटौल के सलमा पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र कर भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद ने किया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सिंह व हर्ष ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्यां शीबा सुल्ताना ने बताया कि शनिवार को बच्चों की रस्सी कूद, दौड़, रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में मोहम्मद कैफ की टीम ने अरमान की टीम को 17 विकेट से हराया। म्यूजिक चेयर में अनम प्रथम, जीशान द्वितीय, अकबर तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में सिमरन, जोया व इकरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं। इस मौके पर महबूब अंसारी, शबनम रहमान, मोनिका, नगमा, काशीफा, शिवानी, वंदना, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed