{"_id":"63cbda9298db541e790334f5","slug":"students-of-two-sides-fight-on-road-for-a-girl-student-in-baghpat-district-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छात्रा से बातचीत करने को लेकर भिड़े दो गुट, खूब चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छात्रा से बातचीत करने को लेकर भिड़े दो गुट, खूब चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी
Sat, 21 Jan 2023 05:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:59 PM IST
सार
Baghpat News : छात्रा से बातचीत करने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान रोड पर ही दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे व बेल्ट चली। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बागपत में भिड़े छात्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में बिजरौल रोड पर शनिवार दोपहर को जनता वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र गुटों के बीच छात्रा से बातचीत करने को लेकर जमकर मारपीट हुई। छात्र गुटों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे व बेल्टों से हमला बोल दिया। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इस दौरान आसपास मौजूद दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले छात्र गुट बावली व वाजिदपुर गांव के थे। नगर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा से बातचीत करने को लेकर एक छात्र गुट की दूसरे छात्र गुट से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच लात-घूंसे चलने लगे। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों को घेरकर मारपीट की। छात्रों ने वहां से भागने का भी प्रयास किया, लेकिन दूसरे गुट के छात्रों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम के सुकून के पल, हनीप्रीत-परिवार संग पहुंचा बरनावा आश्रम,जानें इस बार क्यों खास है 40 दिन का पैरोल
मारपीट की यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहां खड़े लोग तमाशबीन बन छात्रों को पीटता हुआ देखते रहे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ें: चर्चित तेजाब कांड: ननद-जेठानी एसिड अटैक में सानिया सहित चार को सजा, 1300 पन्नों की चार्जशीट से मिला इंसाफ
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आपस में लड़ रहे छात्र वहां से भाग निकले। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि आसपास लगे कैमरों की मदद से मारपीट करने वाले छात्रों का पता लगाया जा जा रहा है।