टैबलेट पाकर खुशी से झूमे छात्र
बड़ौत। जाट शिक्षा सभा बड़ौत के सभागार में रविवार को टैबलेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जनता वैदिक आईटीआई के छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट पाकर छात्र खुशी से झूम उठे।
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जगवीर सिंह बावली अध्यक्ष प्रबंध समिति जाट शिक्षा सभा व संचालन प्रधानाचार्य राहुल ने किया। आयोजित वितरण समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री केपी मलिक ने छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी टैबलेट वितरण योजना की जानकारी दी और योजना के अंतर्गत छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर जाट शिक्षा सभा बड़ौत की प्रबंध समिति के सचिव/मंत्री मोनिका राणा, सदस्य राजवीर सिंह जौनमाना, जयवीर सिंह चांदनहेड़ी, किरणपाल सिंह, प्रोफेसर अमित राणा, प्रिंसिपल सुशील चौधरी, प्रधानाचार्य राहुल, धर्मपाल, सुखबीर सिंह तोमर, पूर्व कमिश्नर बेगराज सिंह, चंद्र प्रकाश, देवेंद्र सिंह सोलंकी, प्रोफेसर सुभाष मलिक, रिपुदमन, रेणु आर्य, नरेश,चेतन, हरबीर सिंह व टैबलेट प्राप्त करने वाले छात्रों में निशा, हर्ष, अमर तोमर, अनु, गौतम, आकाश, प्रदीप, आसिफ, शुभम, प्रिंस, नितिन राणा आदि शामिल रहे।