कार में अश्लील हरकतें करते छात्र-छात्राएं पकड़े
नगर में युवक-युवतियों के अश्लील हरकतें करने की शिकायतें पुलिस तक पहुंचती रही हैं, लेकिन कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को कार खड़ी कर उसमें बैठकर कुछ छात्र-छात्राएं आपत्तिजनक स्थिति थे। पहले तो लोगों ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब हद पार होने लगी तो काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने उन्हें घेरकर धर दबोचा। पहले उनकी जमकर धुनाई की गई, बाद में उन्हें मुर्गा बना दिया।
इतना हो जाने के बाद भी थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुस्साए लोगों ने छात्र-छात्राओं को पुलिस को सौंपने की बात कहीं तो वे माफी मांगने लगे। इन सभी ने भविष्य में ऐसी गलत हरकत न करने की बात कही। लोगों ने उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि अश्लील हरकतों की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी, पर वहां कुछ नहीं मिला।