{"_id":"63d529cdbb557b24ce334b6d","slug":"students-dance-on-patriotic-and-film-songs-baghpat-news-c-14-1-95671-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: देशभक्ति व फिल्मी गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: देशभक्ति व फिल्मी गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
Sat, 28 Jan 2023 07:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 28 Jan 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
सीसीएस इंटरनेशनल स्कूल में विदाई समारोह में नृत्य प्रस्तुत करती छात्राए
बागपत, बड़ौत। सीसीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एवं आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने जीवन में तभी कामयाब हो सकते हैं, जब वे माता पिता व गुरुओं का सम्मान करें। इस अवसर पर कॉमर्स, आर्ट्स तथा साइंस विभाग के छात्र-छात्राओं की विदाई समारोह में जूनियर कक्षाओं के छात्रों द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मिस्टर और मिस फेयरवेल का चुनाव किया गया। छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या कीर्ति त्यागी ने व संचालन हिमांशु तोमर व वृंदा अग्रवाल ने संयुक्त रूप ने किया। कार्यक्रम को सफल बनानें में डाॅ. रुचिका जैन, अंशु तोमर, पारुल चौधरी, खुशबू चौधरी, रितिक तोमर, पंकज निरंजन, अनीता मोरिया, वसीम खान का योगदान रहा। संवाद