फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students are getting hot in summer, officers are cool

बच्चे गर्मी में तप रहे, अफसर एसी में बैठ रहे

Sun, 01 May 2022 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Students are getting hot in summer, officers are cool
ठंडा-ठंडा कूल कूल साहब का कार्यालय: बागपत बीएसए कार्यालय में एसी के बीच काम करते बीएसए राघवेन्द्र - फोटो : BAGHPAT
बागपत। यहां स्कूलों में बिजली कनेक्शन तक नहीं होने से बच्चे गर्मी में तप रहे हैं। वहीं, अफसर एसी में आराम से बैठे हैं। हालात यह है कि किसी स्कूल में 14 साल से विद्युत कनेक्शन नहीं है तो कहीं,12 वर्ष से कनेक्शन के लिए जूझना पड़ रहा है। जिले में 532 विद्यालय हैं। इनमें उच्च प्राथमिक 64 और प्राथमिक 332 हैं। वहीं, 136 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें छह स्कूलों में विद्युत कनेक्शन नहीं है। कई जगह विद्युत लाइन में फाल्ट रहता है। जहां बिजली की समस्या रहती है, वहां इन्वर्टर तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहरनगर के विद्यालय में किताबों से पढ़ने के बजाय हवा करते हैं विद्यार्थी
विद्यालय में 175 छात्र-छात्राएं हैं। यहां वर्ष 2010 से मीटर लगा हुआ है परंतु विद्युत कनेक्शन आज तक नहीं लगा है। इस कारण छात्र-छात्राओं को कक्षा में गर्मी में बैठने पड़ता है। वे पढ़ाई बजाय किताब से हवा करते दिख जाएंगे। शिक्षा विभाग को कई बार पत्र लिखा परंतु अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहां बिजली नहीं होने से कंप्यूटर बंद हैं।
विज्ञापन

बली के विद्यालय में 14 साल बाद भी बिजली नहीं
बली गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2008 में विद्युत कनेक्शन के लिए पत्र भेजा था। 14 साल बाद भी कनेक्शन नहीं मिला है। वहां कक्षा छह से आठ तक के 42 विद्यार्थी हैं और उनकी गर्मी में हालत खराब रहती है। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवाड़ा के विद्यालय में टूटा तार नहीं जुड़ा
निवाड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में 475 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। यहां तीन दिन पहले तार टूट गया था। इसके बाद इन्वर्टर की व्यवस्था की गई, लेकिन वह भी ठप हो गया था। इस बारे में जिम्मेदारों को बताया परंतु तीन दिन बाद भी तार नहीं जोड़ा जा सका है। वहीं, छात्र-छात्राओं की गर्मी से हालत खराब रहती है।
तीन घंटे गर्मी में रहते हैं विद्यार्थी
जिन स्कूलों में विद्युत कनेक्शन है तथा पंखे लगे हैं। वहां भी सुबह को करीब तीन घंटे विद्यार्थी गर्मी में बैठते हैं। देहात में आपूर्ति सुबह दस बजे से होती है। क्षेत्र के 90 फीसदी स्कूलों में इन्वर्टर नहीं हैं।

यह पहली बार जानकारी में आया है कि स्कूलों में विद्युत कनेक्शन नहीं हैं। यह गंभीर मामला है। बीएसए को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिससे जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन लगवाए जा सकें। इसके अतिरिक्त कंपोजिट विद्यालयों में इन्वर्टर खरीदे जाने चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी न उठानी पडे़।-राजकमल यादव, जिलाधिकारी

बागपत के निवाड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बंद पड़ा पंखा बच्चों को पढ़ाती अध्यापिका

बागपत के निवाड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बंद पड़ा पंखा बच्चों को पढ़ाती अध्यापिका- फोटो : BAGHPAT

उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर में लाइट न होने के कारण किताबों से हवा करती छात्राएं

उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर में लाइट न होने के कारण किताबों से हवा करती छात्राएं- फोटो : BAGHPAT

उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर में गर्मी के कारण चेहरे से पसीना पौंछती छात्रा

उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर में गर्मी के कारण चेहरे से पसीना पौंछती छात्रा- फोटो : BAGHPAT

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बली में गर्मी के कारण चेहरे से पसीना पौंछती छात्रा

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बली में गर्मी के कारण चेहरे से पसीना पौंछती छात्रा- फोटो : BAGHPAT

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बली में गर्मी के कारण किताब से हवा करते छात्र-छात्राएं

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बली में गर्मी के कारण किताब से हवा करते छात्र-छात्राएं- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed