{"_id":"625074bca4c2282d064751a7","slug":"student-molested-at-chc-uproar-at-hindu-jagran-manch-baraut-news-mrt5837367111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर छात्रा से छेड़छाड़, हिंदू जागरण मंच का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर छात्रा से छेड़छाड़, हिंदू जागरण मंच का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। सीएचसी पर टीबी की जांच कराने गई छात्रा के साथ कर्मचारी ने छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। बाद में आरोपी कर्मचारी के माफी मांगने और जांच के उपरांत विभागीय कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
छात्रा शुक्रवार को सीएचसी पर टीबी की जांच कराने पहुंची थी। आरोप है कि एक कर्मचारी ने दवाई देने के बहाने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता ने इसकी सूचना अपने परिजनों और हिंदू संगठन से जुडे़ अपने चाचा के लड़के को दी। सूचना पर पीड़िता छात्रा का भाई हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सीएचसी पहुंचा। सभी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और समझाने का प्रयास किया।
मामला बढ़ता देख आरोपी ने युवती से माफी मांगी, लेकिन संगठन के कार्यकर्ता सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार ने फोन पर सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार को मामले से अवगत कराया और आरोपी कर्मचारी के स्थानांतरण की संस्तुति भेेजी। इसके बाद मामला शांत हुआ। उधर, पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि यदि तहरीर आती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।