फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student killed

डकैती के विरोध पर छात्र की गोली मारकर हत्या

Fri, 19 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 19 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Student killed
बागपत के अमीनगर सराय के ग्राम डौला में बुधवार की रात किसान के घर में घुसे बदमाशों ने डकैती का विरोध करने पर दसवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


किसान इस्लाम के बेटे साजिद ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे बदमाशों ने उनका दरवाजे खटखटाते हुए खोलने को कहा। परिजनों ने गेट नहीं खोला। करीब आधा घंटे तक बदमाश गेट को पीटते रहे। इस दौरान उन्होंने अपने परिजनों को फोन करके मकान के बाहर बदमाशों के होने की जानकारी दी। काफी देर बाद मकान से काफी दूरी पर फायर होने और लोगों की आवाज सुनाई दी। गोली और शोर की आवाज सुनकर उसके भाई इमरान ने मकान का दरवाजा खोलकर देखा तो वहां घात लगा कर बैठे बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गांव में शोर मच गया। बदमाश फायर करते हुए खेतों के रास्ते फरार हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर वहां पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। साजिद ने सिंघावली अहीर थाना पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टता मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज था इमरान का पेपर
बागपत। मृतक इमरान, कक्षा दस में पढ़ता था। बृहस्पतिवार को उसका पहला पेपर था। वह रात को अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

छात्र के शरीर में मिले 65 छर्रे

बागपत। डौला गांव के छात्र इमरान की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर देर रात ही मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक इमरान को पेट के बराबर में सटाकर गोली मारी गई है। उसके शरीर में काफी छर्रे लगे हुए थे। 65 छर्रे बरामद भी हुए हैं।

एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के भाई साबिर (वादी) के बयान अलग-अलग है। साबिर ने बयान दिया है कि बदमाशों ने दूर से (ईख के पास से) गोली मारी है। इसलिए बदमाश उन्हें दिखाई नहीं दिए थे। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतक को सटाकर गोली मारी गई है। इसके अलावा भी कई बिंदु संदिग्ध है।


पुलिस को सूचना दे देते तो पकड़े जाते बदमाश
बागपत। छात्र के परिजनों का कहना है कि दरवाजे खटखटाने के करीब डेढ़ घंटे बाद उन्होंने दरवाजे खोले हैं। उस समय बदमाश वहां पर ही मौजूद थे। लोगों का कहना है कि इस दौरान परिवार के लोग पुलिस को सूचना दे देते तो बदमाश पकड़े जाते।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed