फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student attempts suicide after obscene photo goes viral

फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल हुए तो कक्षा 12वीं की छात्रा ने किया खुदकुशी का प्रयास

Thu, 21 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Student attempts suicide after obscene photo goes viral
बड़ौत (बागपत)। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा के कुछ युवकों ने फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल कर दिए। छात्रा को इसकी जानकारी हुई तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, बुधवार को पीड़ित छात्रा के परिजन सीओ कार्यालय पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा का फेसबुक अकाउंट है। आरोप है कि अमित व राहुल की आईडी से उसके अश्लील फोटो वायरल किए गए। छात्रा को इसकी जानकारी मिली तो उसने गत 16 अप्रैल को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसे स्वस्थ होने पर परिजन घर ले गए। वे बुधवार को सीओ कार्यालय पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं, सीओ युवराज सिंह ने जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed