छेड़छाड़ का विरोध करने पर संघर्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक बाइक से अपनी बहन को लेकर किसी कार्य के लिए बड़ौत आ रहा था। बावली गांव के नजदीक कार सवार पांच-छह युवकों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध बाइक सवार युवक ने किया तो उसकी जमकर पिटाई की। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने इसका विरोध किया, तो कार में सवार युवकों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इससे वहां हाईवे मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कार सवार युवक भाग निकले। इस मामले में कईं लोगों को चोटें भी आई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में सूचना मिली है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस गश्त तेज की जाएगी।