{"_id":"607b26b08ebc3edc0649d77d","slug":"stripped-of-the-code-of-conduct-procession-taken-out-on-the-highway-baraut-news-mrt534925715","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, हाईवे पर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, हाईवे पर निकाला जुलूस
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर टयौढ़ी व बड़ौली गांवों के बीच आचार संहिता का उल्लंघन कर रैली निकालते वा?
- फोटो : BARAUT
डीएम और एसपी ने आधा दर्जन गाड़ियों को किया सीज, प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कई समर्थकों को पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए दौड़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वार्ड नंबर 12 से जिला पंचायत पद के एक प्रत्याशी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जलूस निकाला। इस दौरान हाईवे पर एक-दूसरे से कई वाहन टकराने से बच गए और हादसा होते-होते बचा। सूचना पर डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे तो प्रत्याशी व उनके समर्थकों में भगदड़ मच गयी। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए उन्हेंने दौड़ाया। अधिकारियों के निर्देश पर मौके से ही आधा दर्जन गाड़ियों को सीज कर दिया। शनिवार की देर शाम प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
बड़ौली गांव निवासी राहुल तोमर वार्ड नंबर 12 से जिला पंचायत सदस्य से उम्मीदवार है। आरोप है कि राहुल तोमर ने चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर कारों व ट्रैक्टर से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से जलूस निकालना शुरू कर दिया। जलूस में शामिल कई वाहन आपस में टकराने से बच गए और हादसा होने से बाल-बाल बचा। इसकी सूचना पर डीएम राजकमल यादव व एसपी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकारते हुए लोगाें को दौड़ाया और कारों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद डीएम व एसपी के निर्देश पर छह कारों को सीज कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार राहुल तोमर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे थे। इसलिए छह कारों को कब्जे मेें लिया गया है। उसके खिलाफ कोतवाली में चुनाव आचार संहिता में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।