फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   strike news

Baghpat News: लोगों ने सामूहिक आत्मदाह के लिए उपले मंगवाए, पुलिस ने जीप में भरवाए

Fri, 29 Aug 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
strike news
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव से लापता 10वीं कक्षा की छात्रा की बरामदगी को लेकर धरने पर बैठे ब्राह्मण समाज के लोगों ने सामूहिक आत्मदाह के लिए बृहस्पतिवार को उपले मंगवा लिए। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उपले उठवाकर जीप में भर लिए।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य मनीषा भराला, भाजपा विधायक योगेश धामा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोग नहीं माने तो शाम को एएसपी एनपी सिंह के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। तीन माह से लापता 10वीं कक्षा की छात्रा की बरामदगी को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन और अनशन तीसरे दिन जारी रहा। सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी जाने के बाद बृहस्पतिवार को महिला आयोग की सदस्य मनीषा भराला ने धरनास्थल पर पहुंचकर वार्ता की। छात्रा की बरामदगी के मामले में उन्होंने पुलिस की लापरवाही माना।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कर आयोग को रिपोर्ट भेजी जाए। मनीषा भराला के समझाने के बाद भी लोगों ने धरना समाप्त नहीं किया। इस दौरान भाजपा विधायक योगेश धामा ने भी लोगों को समझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया। दिनभर सीओ समेत अन्य अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, देर शाम धरनास्थल पर पहुंचे एएसपी एनपी सिंह ने छात्रा को जल्द बरामद करने और खुद मॉनिटरिंग करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और जो भी शामिल मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

--------
किसान नेता ने दिया विवादित बयान
धरनास्थल पर समर्थन देने पहुंचे किसान नेता प्रदीप त्यागी ने पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली को गलत बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस शुरुआत से कार्रवाई करती तो छात्रा को बरामद कर लिया जाता। उन्होंने मेरठ में युवक का सिर काटने की घटना का जिक्र करते हुए भाजपा के एक मंत्री के प्रति अपशब्द कहते हुए विवादित बयान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed