{"_id":"57dc513a4f1c1b3c3dd49afc","slug":"strike-end-on-assurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर हड़ताल खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों से वार्ता करते इस्पेक्टर मुकेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल स्टाफ के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में चिकित्सक और अन्य स्टाफ की दूसरे दिन अफसरों के आश्वासन पर हड़ताल खत्म हुई। सुरक्षा और कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर स्टाफ काम पर लौटा।
अस्पताल के कर्मचारी और अधिवक्ता का 12 सितंबर को ओपीडी में झगड़ा हो गया था। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। गुरुवार को निवाड़ा गांव के युवकों ने अस्पताल में तैनात होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी थी। बचाव में आए डाक्टरों के साथ भी अभद्रता की। इसके विरोध में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने जिलेभर में कार्य का बहिष्कार कर दिया था। इससे मरीज बेहाल हो गए थे।
शुक्रवार सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई थी, लेकिन चिकित्सकों ने उनका उपचार नहीं किया। इससे अफसर टेंशन में आ गए। करीब 11 बजे एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ राजवीर सिंह अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों की समस्या सुनी। चिकित्सकों ने कहा कि अस्पताल में आएदिन मारपीट की घटना होती है। इसलिए यहां पर पुलिस चौकी बनाई जाए।
विज्ञापन
हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। सीएचसी में भी कम से कम दो पुलिसकर्मी तैनात किए जाए। अफसरों ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। उसके बाद चिकित्सक और अन्य स्टाफ काम पर लौटा।
मारपीट करने का आरोपी युवक जेल गया ः बागपत। जिला अस्पताल में मारपीट करके का आरोपी युवक आरिफ निवासी निवाड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मुकदमा होने पर हड़ताल पर गए वकील
बागपत। अस्पताल में मारपीट के मामले में अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और जिला अस्पताल के आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई न होने के विरोध में अधिवक्ता शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। इस मामले में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ता एसपी पूनम से मिले।
उन्होंने अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज केस को खत्म करने और अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदेश के समस्त जनपदों के अधिवक्ताओं को हड़ताल के लिए आह्वान किया जाएगा।
इस मौके पर महामंत्री नरेंद्र पवार बली, बिजेंद्र तोमर, महिपाल सिंह, सोमेंद्र ढाका, देवेंद्र आर्य, श्योवीर सिंह, कृष्णपाल, सतेंद्र खोखर, सुरेंद्र मिश्रा, महेंद्र बंसल, संजय गौड़, नईम अहमद, सरफराज, अहमद, वीर सिंह शौराण, राहुल गर्ग, रोहित त्यागी, संदीप ठाकुर, संजय पंवार, आजाद धामा, प्रदीप नंदा, नरेंद्र गुप्ता, विकास यादव, लोकेंद्र, योगेंद्र मौजूद रहे।