फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strictness not seen in Containment Zone

कंटेनमेंट जोन में नहीं दिख रही सख्ती

Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Strictness not seen in Containment Zone
बागपत के कोर्ट रोड स्थित गली नम्बर पां में हटाई गई बेरिंग केटिंग - फोटो : BAGHPAT
साइड में उठाकर रख दिए बैरियर, बिना मास्क आवागमन कर रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कंटेनमेंट जोन में इस बार कोई सख्ती नहीं दिख रही है। लोग जमकर कोविड नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बैरियर भी साइड में कर दिए गए हैं और आवाजाही पर कोई रोकटोक नहीं है। डीएम के आदेश के बावजूद भी अधिकारी भी इस ओर से बेपरवाह हैं। यह लापरवाही भारी पड़ रही है और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
बागपत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। प्रशासन की ओर से कंटेनमेंट जोन की गलियों को सील कराने के बाद आवाजाही पर पाबंदी लगाई जाती है। लेकिन यहां नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोर्ट रोड पर गली नंबर-3, 5 और 6 को कोरोना संक्रमित मिलने पर सील कर दिया गया था। तीन दिन पूर्व डीएम राजकमल यादव ने खुद मौके पर अधिकारियों को आदेश दिए थे कि इन गलियों में आवागमन पर रोक लगाई जाए। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लेकिन डीएम के आदेश के बावजूद भी यहां नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। लोगों ने बैरियर उठाकर साइड में रख दिया है। लोग बिना मास्क के इन गलियों में आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने अभियान चलाकर काटे चालान
दोघट। थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के कागजात पूरे न मिलने एवं बिना मास्क मिले 50 से अधिक लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला। इंस्पेक्टर दोघट दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि दाहा, भड़ल, पुसार, सरौरा आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर एसआई श्रीओम गौतम, ओमप्रकाश बघेल, प्रवेश शर्मा, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed