फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stray bulls climbed on the roof in the Kotwali campus

कोतवाली परिसर में छत पर चढ़ा आवारा सांड़

Sun, 04 Aug 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Stray bulls climbed on the roof in the Kotwali campus
खेकड़ा कोतवाली मे कर्मचारियो के आवास की छत पर चढे बेसहारा पशु को नीचे उतारने का प्रयास करती पुलिस - फोटो : KAHKRA
कोतवाली परिसर में छत पर चढ़ा आवारा सांड़
विज्ञापन

खेकड़ा। कोतवाली स्थित पुलिस कर्मचारियों के जर्जर हाल आवास की छत पर एक आवारा सांड़ चढ़ गया। उसे उतारने में पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों को काफी समय तक सांड़ ने परेशान किया और बामुश्किल उसे उतारा गया।

खेकड़ा कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने पुलिस कर्मियों के जर्जर हाल आवास खाली पड़े हैं। शनिवार दोपहर करीब बारह बजे एक आवास की पहली मंजिल पर आवारा सांड़ सीढ़ियों से होकर ऊपर चढ़ गया। सांड़ के छत पर चढ़ने के बाद जब पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिसकर्मी सांड को छत से नीचे उतारने के लिए चारा और अन्य खाने की वस्तु भी लेकर आए। लेकिन सांड़ फिर भी नीचे नहीं उतरा। बाद में सूचना पर नगर पालिका के सफाई नायक अमरीश कुमार सफाईकर्मियों के साथ कोतवाली में पहुंचा। लंबे समय तक मशक्कत करने के बाद सांड़ को किसी तरह छत से नीचे उतारा। सांड़ के छत से नीचे उतरने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed