फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strategy for Haryana assembly elections can be made in Baghpat Ashram

Baghpat News: बागपत के आश्रम में बन सकती है हरियाणा के विधानसभा चुनाव की रणनीति

Wed, 14 Aug 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 14 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Strategy for Haryana assembly elections can be made in Baghpat Ashram
बागपत। डेरा प्रमुख राम रहीम को नौ बार फरलो मिल चुकी है और वह सात बार बरनावा के आश्रम में रहा है। राम रहीम को ज्यादातर चुनाव से पहले व उसके बीच ही फरलो मिली है और इस बार भी उसकी फरलो को हरियाणा के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर बागपत के आश्रम में रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सिरसा के डेरा सच्चा सौदा का हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों की करीब 25 सीटों पर प्रभाव माना जाता है। इन सीटों पर डेरे के इतने अनुयायी हैं जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में कोई भी पार्टी हो, सभी चुनाव के दौरान डेरे के महत्व को समझते हैं और अपने पक्ष में राम रहीम का इशारा चाहते हैं। हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं और उसको देखते हुए राम रहीम को ऐसे वक्त में फरलो मिलना चुनाव से जोड़ा जा रहा है। अब हर किसी की इस पर ही नजर है कि 21 दिन में राम रहीम चुनाव को लेकर खुलकर कोई संदेश देता है या अपने सेवकों व अनुयायी को चुपचाप कोई इशारा करता है।
विज्ञापन

- चुनाव के दौरान मिली पैरोल व फरलो
- वर्ष 2018 में हरियाणा में नगर निगम चुनाव से पहले 30 दिनों के लिए पैरोल मिली।
- वर्ष 2022 में पंजाब समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल मिली और राजनीतिक संदेश भी खुलकर दिए
- वर्ष 2022 में हरियाणा में पंचायत चुनाव के दौरान 40 दिन की पैरोल मिली। इसके साथ ही आदमपुर में विधानसभा उपचुनाव हुआ।
- वर्ष 2023 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भी राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली
- लोकसभा चुनाव से पहले भी 50 दिन की पैरोल मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed