{"_id":"572265804f1c1b8d07a919e8","slug":"strained-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तनाव पूर्ण शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में तनाव पूर्ण शांति
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत शहर के यमुना रोड पर सिपाहियों द्वारा गोली मारने से हुई युवक फरीद की हत्या के मामले में शहर में तनावपूर्ण शांति बनी है। बागपत के अलावा मेरठ और गाजियाबाद की पुलिस फोर्स से व्यवस्था संभाले हैं। शहर पूरी तरह से छावनी में तब्दील है।
युवक फरीद की हत्या के बाद ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी। उन्होंने पुलिस के खिलाफ हंगामा कर शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगाया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया था। इस दौरान लोगों की पुलिस से काफी झड़प हुई थी। इससे लोग ओर भड़क गए थे। शहर का माहौल बिगड़ता देखकर पुलिस अफसरों ने रात में ही जनपद के सभी थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई थी।
लोगों का गुस्सा देखकर अफसरों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया तो मेरठ के जानी, सरूरपुर, सरधना, गाजियाबाद के लोनी और टॉनिका सिटी थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ शहर में पहुंचे। उन्होंने किसी तरह व्यवस्था संभाली। पूरे दिन शहर छावनी में तब्दील रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। एसपी रवि शंकर छवि ने कहा सुरक्षा की दृष्टि से मेरठ और गाजियाबाद की पुलिस बुलाई। अब फिलहाल शहर में पूरी तरह से शांति का माहौल है।