{"_id":"62dc373e2844587a83052568","slug":"storm-rain-will-not-work-as-an-excuse-employees-should-be-alert-on-duty-baghpat-news-mrt598217831","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी, बारिश का नहीं चलेगा बहाना, ड्यूटी पर अलर्ट रहें कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी, बारिश का नहीं चलेगा बहाना, ड्यूटी पर अलर्ट रहें कर्मचारी
विज्ञापन
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर बैठक को संबोधित करते डीएम राज
- फोटो : BAGHPAT
आंधी, बारिश का नहीं चलेगा बहाना, ड्यूटी पर अलर्ट रहें कर्मचारी
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को मेले को लेकर डीएम और एसपी ने दिशा निर्देश दिए। डीएम ने मेले में ड्यूटी पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि ड्यूटी में मौसम खराब होना, आंधी व बारिश का बहाना नहीं चलेगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मेले के बारे में डीएम राजकमल यादव ने कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी अलग-अलग शिफ्टों में लगाई गई है। सभी कर्मचारी पहले ही ड्यूटी प्वाइंट चैक कर लें और दूसरी शिफ्ट के कर्मी के आने के बाद ही वहां से जाएं। कोई भी असामाजिक वस्तु दिखाई देने पर तुरंत अधिकारियों को सूचना दें। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि गर्भगृह में ज्यादा देर तक भीड़ रुकने न दें और कांवड़ियों से संयम से बात करें। मेले के दौरान सभी पर नजर रखें। उन्होंने मेले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, एसडीएम पूजा मिश्रा, मंदिर समिति अध्यक्ष अरुण शर्मा, मंदिर के मुख्य पंडित जय भगवान शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
मेले पर लखनऊ से रखी जाएगी नजर
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि मेला ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों पर कैमरे की नजर रहेगी। मेले के सीसीटीवी कैमरों से शासन स्तर से भी निगरानी की जाएगी। लखनऊ में बैठे अधिकारी अपने मोबाइल पर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की स्थिति देखेंगे और कोई भी अनियमितता मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--
वाहनों को मंदिर क्षेत्र में नहीं मिलेगा प्रवेश
एसपी ने कहा कि मंदिर क्षेत्र में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर आने वाले वाहनों को पार्किंग क्षेत्र में रोक दिया जाएगा। वाहन अंदर जाने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जिम्मेदार होगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।