फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stories of Chaudhary Charan Singh, when road of many villages was built in 24 hours in Baghpat

चौधरी साहब के किस्से: ...जब 24 घंटे में बनवा दी थी कई गांवों की सड़क, श्रीपाल के भजनों के कायल थे चरण सिंह

Fri, 09 Feb 2024 06:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Feb 2024 06:06 PM IST
सार

Bharat Ratna Award 2024 : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान हुआ तो उनसे जुड़े किस्से भी लोगों के दिलों में जाग उठे हैं। एक किस्सा ऐसा भी है, जब चौधरी साहब ने 24 घंटे में कई गांवों की सड़क बनवा दी थी।

विज्ञापन
Stories of Chaudhary Charan Singh, when road of many villages was built in 24 hours in Baghpat
Chaudhary Charan Singh

विस्तार

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान किया तो उनसे जुड़े किस्से भी लोगों के दिलों में उतर आए हैं। चौधरी चरण सिंह से जुड़ा ये किस्सा भी बहुत दिलचस्प है, जब उन्होंने 24 घंटे में ही कई गांवों की सड़क बनवा दी थी।

विज्ञापन


अश्विनी तोमर बताते है कि उनके पिता अनंगपाल सिंह व चौधरी चरण सिंह के बीच बहुत स्नेह था। चौधरी अनंगपाल सिंह पूर्व सैनिक थे और चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, लेकिन चौधरी चरण सिंह की सादगी थी कि वह दो बार उनके घर आए।

विज्ञापन

अश्विनी तोमर ने बताया कि अहैड़ा फाटक से हरचंदपुर तक रास्ता काफी बाधित था। उनके पिता व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों के अनुरोध पर सुन्हैड़ा, बसी, बंदपुर होते हुए काठा तक जाने वाला रास्ता केवल 24 घंटे के आदेश पर सड़क बनवाकर चालू करवा दिया था। बागपत में हरियाणा-यूपी को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर पुल, बागपत व बड़ौत में 30-30 बैड के अस्पताल समेत अन्य कार्य कराए थे।

महाशय श्रीपाल आर्य के भजनों के कायल थे चरण सिंह
किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह बागपत में जब भी आते थे तो वह खेड़ा हटाना के रहने वाले महाशय श्रीपाल आर्य के भजन जरूर सुनते थे। वह उनके भजनों क कायल थे और उनको अपने कार्यक्रमों व दिल्ली तक भजन सुनने के लिए बुलाते थे।

यह भी पढ़ें: जन्म से मृत्यु तक का सफर: चौधरी साहब ने देश में किए थे ये बड़े बदलाव, पढ़िए किसान मसीहा बनने की पूरी कहानी

विज्ञापन

उन्होंने चौधरी चरण सिंह के जीवन से जुड़े कई प्रसंगों पर भी भजन लिखे हैं। उनमें एक चर्चित भजन चौधरी चरण सिंह को इंदिरा गांधी से राजनीति मिलकर करने के प्रस्ताव को ठुकराने पर भी लिखा है। वह भजन भी काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna Award: जयंत ने लिखा- दिल जीत लिया, भाजपा में जाने के सवाल पर बोले- किस मुंह से इनकार करूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed