फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stopped on fake information about the groom being a minor

दूल्हे के नाबालिग होने की फर्जी सूचना पर रुकवाए फेरे

Tue, 05 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Stopped on fake information about the groom being a minor
बागपत। बालैनी क्षेत्र के एक गांव में सोनीपत जिले से आई बरात में दूल्हे के नाबालिग होने की फर्जी सूचना पर जिला प्रोबेशन विभाग व पुलिस ने तीन घंटे तक फेरे रुकवाए रखे। दूल्हे के शैक्षिक प्रमाणपत्र मंगवाए गए और उसके बालिग होने के बाद ही फेरे कराए गए।
विज्ञापन

बालैनी क्षेत्र के एक गांव में रविवार को हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बरात आई थी। बरातियों की दावत से लेकर चढ़त की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। तभी मेरठ चाइल्ड लाइन पर किसी व्यक्ति ने कॉल कर दूल्हे के नाबालिग होने की सूचना दी। जिससे संरक्षण अधिकारी दीपांजलि बालैनी थाना पुलिस को लेकर शादी रुकवाने पहुंचीं।
विज्ञापन

शादी रुकवाकर दूल्हे से बालिग होने के दस्तावेज मांगे, जिससे बरातियों में अफरातफरी मच गई। दूल्हे के परिवार वाले गांव जाकर शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर आए। जिसमें दूल्हा बालिग निकला। जिसके बाद सात प्रोबेशन विभाग व पुलिस टीम वापस लौट आई और शादी समारोह में सात फेरों की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन मेरठ में दूल्हे के नाबालिग होने की सूचना दी गई थी। जिस पर प्रोबेशन विभाग की टीम पुलिस को लेकर शादी रुकवाने पहुंची। सूचना फर्जी और दूल्हा बालिग निकला। - तुलिका शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed