फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stoning and firing due to cock cutting in Pathankot locality

पठानकोठ मोहल्ले में मुर्गा काटने को लेकर पथराव व फायरिंग

Fri, 22 May 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Stoning and firing due to cock cutting in Pathankot locality
बड़ौत। पठानकोठ मोहल्ले में शुक्रवार की शाम मुर्गा काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट व पथराव हुआ। हवाई फायर भी किया। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि एक पक्ष से घायलों में समीम, सलीम, आरिफ पुत्रगण मोहम्मद अली, साइन पत्नी समीम व मोहम्मद अली शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से इरफान पुत्र मजीज घायल है। काफी दिनों से दोनों पक्षों मेें अतिक्रमण को लेकर झगड़ा चला आ रहा है। शुक्रवार को जब एक पक्ष अपने घर के बाहर मुर्गा काट रहा था तो दूसरे पक्ष ने अपनी जगह बताकर विरोध जताया। इस पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी व बाद में पथराव शुरू हो गया। फायरिंग की भी सूचना है। कोतवाल ने बताया कि कई लोगों को हिरासत मेें लिया। घायल लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed