फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stones pelted for borrowing money, nine injured

उधार के पैसे मांगने पर पथराव, नौ घायल

Sat, 31 Jul 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted for borrowing money, nine injured
बागपत सीएचसी में घटना की जानकारी देते हमीदाबाद गांव के सचिन पक्ष के घायल हुए लोग - फोटो : BAGHPAT
हमीदाबाद गांव का मामला, पांच लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हमीदाबाद गांव में शुक्रवार शाम उधार के पैसे मांगने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पथराव भी हुआ। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। पांच लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
गांव निवासी लक्ष्मण ने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी पत्नी प्रियंका दुकान पर बैठी थी। गांव का ही सचिन उनकी दुकान पर आया और सामान मांगा। आरोप है कि प्रियंका ने उधार के पैसे मांगे तो वह गाली-गलौज करते हुए चला गया। कुछ देर बाद वह साथियों के साथ आया और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और परिजनों को जमकर पीटा। जनरेटर व दुकान का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान पथराव भी किया। इसमें लक्ष्मण व प्रियंका और पुत्र गौरव, छोटू व सौरभ घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष सचिन ने बताया कि वह मट्ठा लेने गया था। दूसरे पक्ष ने अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर उसे जमकर पीटा। बीच-बचाव को आए उसके चाचा प्रेम सिंह, चाची मंजू, दादी जगवीरी के साथ भी बुरी तरह मारपीट की गई। दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से पांच लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अजय शर्मा का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नाली के विवाद में दो पक्षों में पथराव
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के हमीदाबाद गांव में शुक्रवार शाम नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस घटना में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीदाबाद निवासी रोजुद्दीन व जमशेद के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में दोनों पक्षों के लोग शुक्रवार रात आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष से रोजूद्दीन व उसका पुत्र साहिल, पत्नी अफसाना और दूसरे पक्ष से नसीमा और उसका पति जमशेद गंभीर घायल हो गए। इंस्पेक्टर अजय शर्मा का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed