{"_id":"6615266bcd6ca53f650bfc48","slug":"stones-pelted-at-complainants-house-as-soon-as-police-left-baghpat-news-c-28-1-bag1001-111771-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुलिस के जाते ही शिकायतकर्ता के घर पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुलिस के जाते ही शिकायतकर्ता के घर पर पथराव
विज्ञापन
-विधवा महिला ने पलायन और आत्मदाह की दी चेतावनी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधवा महिला के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में जांच करने गए पुलिस कर्मियों के जाते ही हमलावरों ने शिकायतकर्ता के घर पर पथराव कर दिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की केबल भी काटा दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सरूरपुर कलां गांव की रहने वाली शकुंतला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मार्च की रात में अंकुर, प्रवीण और रजत उसके घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। उसने गालियां देने से मना किया तो तीनों युवक पथराव करते हुए गेट की कुंडी तोड़कर घर में घुस गए और गाली-गलौच की। आरोप लगाया कि हमलावरों ने सीसीटीवी कैमरे की केबल भी काट दी, जिसकी शिकायत सरूरपुर कलां चौकी पर की गई। जांच करने आये पुलिसकर्मियों के जाते ही हमलावरों ने उसके मकान पर पथराव कर दिया। साथ ही दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने गांव से पलायन और आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि तीनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।