फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stones in old enmity in Gurana

गुराना में पुरानी रंजिश में पथराव

Fri, 13 Mar 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Stones in old enmity in Gurana
बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव में बुधवार की रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग भी की गई। इस संघर्ष में एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव निवासी दिनेश और सुधीर के मकान बराबर में है। दोनों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। बुधवार की रात इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले जमकर पथराव और बाद में लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग भी की गई। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग भयभीत हो गए। इस घटना में एक पक्ष की रेखा पत्नी सुधीर घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के छह लोगों को कोतवाली ले आई। एक पक्ष की ओर से दिनेश पुत्र धीरज ने सुधीर, सोनू, राजू व दो अज्ञात तथा दूसरे पक्ष की घायल महिला रेखा ने दिनेश, हवा सिंह, अर्जुन व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में एसएसआई धुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग हुई है। लाइसेंस धारकों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed