फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stones for evacuation of house, couple injured

मकान खाली कराने को लेकर पथराव, दंपती घायल

Fri, 28 May 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Stones for evacuation of house, couple injured
बागपत। ईदगाह कालोनी में मकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें दंपती घायल हो गया। पुलिस ने दो के
विज्ञापन

खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ईदगाह निवासी बाबू ने बताया कि बुधवार की देर रात परिवार के ही कुछ लोग
लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और पथराव कर दिया। जिसमें उनके पिता मकसूद व मां
अकबरी घायल हो गए। मकसूद के सिर में गंभीर चोट हैं। परिवार के लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने मकसूद की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। एसएसआई बताया कि तहरीर के आधार पर राशिद व वाजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो पक्षों में चले धारदार हथियार, पथराव
बागपत। कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और युवक पर हमला कर दिया। जिसको लेकर दो
पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इस दौरान धारदार हथियार भी चले। जिसमें दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए।
केतीपुरा मोहल्ला निवासी फरमान पुत्र भूल्लू ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने पार्क के पास कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जहां पहले से ही मौजूद कुछ युवकों ने तलवार से हमला बोल दिया। जिसमें फरमान पुत्र शब्बीर समेत तीन लोग घायल हो गए। दूसरी पक्ष के नौशाद ने बताया कि मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसपर दस-पंद्रह लोगों ने घर पर पथराव कर दिया। जिसमें महताब, मेहराज घायल हो गए। एसएसआई ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed