{"_id":"5f3197f18ebc3e3cf023cd6a","slug":"stoned-for-protesting-against-molesting-the-girl-baraut-news-mrt495651235","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: युवती से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर किया पथराव, पठानकोट मोहल्ले का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: युवती से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर किया पथराव, पठानकोट मोहल्ले का है मामला
Tue, 11 Aug 2020 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
baghpat police-file
- फोटो : amar ujala
बड़ौत में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लोगों ने छतों पर चढ़कर एक मकान पर पथराव किया। इससे मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। पथराव में युवती सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर पथराव की सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो पथराव करने वाले लोग भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। अधिकारियों ने क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
घायलों में इमराना पुत्री इलियास, राजा पुत्र आबिद, आजिम पुत्र नसीम व वसीम पुत्र इलियास निवासी पठानकोट है। घायलों ने बताया मोहल्ले के ही कुछ लोग पिछले कई दिन से परिवार की एक बेटी के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। पहले तो युवती उन्हें समझाती रही, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
सोमवार की रात्रि में फिर आरोपियों ने युवती के साथ घर में घुसकर छेड़खानी की, इस पर परिवार के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। झगड़ा देखकर मोहल्ले के लोगों ने मामला शांत कराया, लेकिन उसके आधा घंटे बाद आरोपियों ने अपनी मकान की छत पर चढ़कर पीड़ितों के घर पर गाली-गलौच कर पथराव कर दिया। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई।
परिवार के लोगों ने छिपकर जान बचाई, लेकिन पथराव में इमराना, राजा, आजिम, वसीम सहित अन्य कई लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो छतों पर चढ़े हमलवार भाग निकले। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
उधर तनावपूर्ण स्थिति को देखकर मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया। इस मामले में पीड़ित पक्ष से आजिम पुत्र नसीम ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल ने कहा तहरीर मिल गई है, आरोपियों की तलाश जारी है।