{"_id":"6248898ef1fb8f1e064fedfd","slug":"stone-pelting-on-family-in-ketipura-two-brothers-injured-baghpat-news-mrt582853882","type":"story","status":"publish","title_hn":"केतीपुरा में परिवार पर पथराव, दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केतीपुरा में परिवार पर पथराव, दो भाई घायल
विज्ञापन
एक ही हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में शनिवार को मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक परिवार पर पथराव कर दिया। इसमें दो भाई घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
केतीपुरा मोहल्ले निवासी जावेद के बताया कि उसने मकान निर्माण के लिए बृहस्पतिवार शाम भट्ठे से ईंट मंगवाई गई थी। इन ईंटों को पड़ोसी की दीवार के पास लगवा दिया था। इस पर आपत्ति करते हुए पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिलकर गाली-गलौज की और उसके घर पर पथराव कर दिया। इस पथराव में वह और उसका भाई नसीम घायल हो गए। गली में भी भगदड़ मच गई। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नसीम को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली पुलिस के सिपाही पर शादी करके छोड़ने का आरोप
बालैनी। दिल्ली से शनिवार को एक युवती अपनी दो सहेलियों के साथ बालैनी पहुंची। उसने दिल्ली पुलिस के सिपाही के घर हंगामा किया। आरोप लगाया कि सिपाही डेढ़ साल पहले शादी करके उसके साथ मालवीय नगर में रह रहा था। एक महीने पहले वह उसके जेवरात लेकर यहां गया। अब न उसका फोन उठाता है और न उससे मिल रहा है। युवती बालैनी थाने भी पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक विरजाराम का कहना है कि मामला दिल्ली के प्रीत विहार थाने का है। युवती को बताया गया है कि मामले में कार्रवाई वहीं से होगी।