{"_id":"6416094f999fd3150c07c124","slug":"stone-pelting-and-firing-in-bamnauli-on-minor-issue-baghpat-news-c-14-1-159036-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मामूली कहासुनी पर बामनौली में पथराव और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मामूली कहासुनी पर बामनौली में पथराव और फायरिंग
Sun, 19 Mar 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
दोघट। बामनौली गांव में मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए और पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष के युवक ने तमंचे से फायरिंग भी की। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बामनौली गांव में शुक्रवार रात करीब दस बजे के मामूली कहासुनी को लेकर भूपेंद्र सिंह व बबलू उर्फ प्रतीक पक्ष में झगड़ा हो गया। जिनके बीच लाठी डंडे चले और दोनों पक्षों की तरफ से पथराव भी किया गया। जिसमे एक पक्ष के युवक ने तमंचे से दूसरे पक्ष पर फायरिंग भी की। फायरिंग की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के लोग भागने लगे। जिसमें पुलिस ने भूपेंद्र सिंह व बबलू उर्फ प्रतीक तोमर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से एक तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया। इस मामले में एसएसआई ने भूपेंद्र सिंह, प्रतीक तोमर, आशु, राजीव सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।