फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stole the rebar and placed a stone to equalize the weight

Baghpat News: सरिया चोरी कर वजन बराबर करने के लिए रख दिया पत्थर

Mon, 16 Oct 2023 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Stole the rebar and placed a stone to equalize the weight
-जांच के बाद पकड़ में आया मामला, दो क्विंटल कम मिला सरिया, फरार हुआ चालक
विज्ञापन

बड़ौत। बावली गांव में दिल्ली-देहरादून कारिडोर के निर्माण के लिए बनाए गए प्लांट पर सरिया से भरा ट्रक का वजन ट्रक चालक ने पत्थर रखकर पूरा कर दिया। तौल व जांच की गई तो दो कुंतल सरिया कम था, जिसे पूरा करने के लिए ट्रक चालक ने पत्थर रखा था। मामले का पता चलने के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

साइट इंचार्ज नकुल चौधरी निवासी बधाई खुर्द, मुजफ्फरनगर ने बताया कि वह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहे हैं। इसका प्लांट बावली गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित है। प्लांट पर सरियों से भरा हुआ ट्रक आया। आर्य धर्म कांटे पर उसका वजन कराया तो बिल के सापेक्ष ट्रक में लगभग दो क्विटंल वजन कम निकला। उन्होंने ट्रक में देखा तो चालक ने ट्रक में पत्थर रख रखे थे। चालक से इस बारे में जानकारी हासिल की गई तो वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने ट्रक को प्लांट के अंदर खड़ा करा लिया। इससे पहले भी कई ट्रकों में वजन मिल चुक चुका है। साइट इंचार्ज ने बताया कि चालक और मालिक सरिया चोरी करने के बाद उसमें पत्थर भर देते हैं, जिससे वजन बढ़ाया जा सके। बताया कि ट्रक के नीचे हिस्से में केबिन बनाकर उसमें पत्थर भर रखे थे। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि साइट इंचार्ज की तहरीर पर ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed