फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   steno ke ghar mile 14 lakh mile

स्टेनो के घर से मिली 14 लाख की नगदी

Fri, 26 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
बागपत (ब्यूरो)। आयकर विभाग की टीम ने डीएम के स्टेनो राजेश शर्मा के घर से 14 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। तहसील के प्रशासनिक अधिकारी माशा अल्लाह के घर से करीब ढाई लाख रुपये बरामद हुए हैं, इतनी ही नगदी लिपिक शैलेश के मेरठ स्थित आवास से बरामद हुई है। खनन ठेकेदार महेश गुर्जर और रणवीर चौहान के घर से टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को शहर में कानपुर के डिप्टी कमिश्नर वेदप्रकाश के नेतृत्व में डीएम के स्टेनो राजेश शर्मा, तहसील के प्रशासनिक अधिकारी माशा अल्लाह, खनन पटल के लिपिक रहे शैलेश के मेरठ स्थित आवास और खनन ठेकेदार महेश गुर्जर और रणवीर चौहान के आवासों में छापा मारा था।
विज्ञापन


करीब 13 घंटे तक जांच प्रक्रिया चली। इसके बाद बृहस्पतिवार को रिपोर्ट कंपाइल करने का काम किया। आयकर चोरी और काली कमाई एकत्र करने की शिकायत के बाद आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की थी। संयुक्त निदेशक जांच एमके जैन ने बताया  राजेश शर्मा के घर से करीब 14 लाख रुपये नगद और संपत्ति के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माशाअल्लाह और शैलेश के घर से करीब ढाई लाख रुपये की नगदी बरामद हुई, इसके लिए इनकी संपत्ति की जांच की जा रही है। उधर, खनन ठेकेदार महेश गुर्जर और रणवीर चौहान के आवास से पिछले करीब छह साल के खनन के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। आयकर टीम इन दस्तावेजों के लिंक जोड़ने का काम कर रही है। इसके बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed