{"_id":"579a646e4f1c1bf62e21f058","slug":"stays-on-the-recruitment-process-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर लगाई रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति नाथ कन्या जूनियर हाई स्कूल में अध्यापिकाओं एवं लिपिक की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार को जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने रद्द कर दिया है। जैन समाज के प्रबुद्ध लोगों ने बिना प्रबंध समिति के नियुक्ति की अनुमति देने को अवैधानिक बताकर डीएम से शिकायत की थी।
नगर के छोटा बाजार स्थित शांति नाथ जैन कन्या जूनियर हाई स्कूल में तीन सहायक अध्यापिकाओं एवं एक लिपिक की नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को साक्षात्कार होना था। इन नियुक्तियों के विरोध में जैन समाज के लोग आक्रोशित हो गए थे।
जैन समाज के पूर्व प्रधान श्रीयांश कुमार जैन, नगीन चंद जैन, बालेश कुमार जैन, जुगमंदर दास, अरूण कुमार, कमलेश जैन, अजेश कुमार, संजीव जैन, ममलेश जैन आदि ने सोमवार को डीएम को शिकायती पत्र लिखकर इन नियुक्तियों को अवैधानिक बताया है।
विज्ञापन
पत्र में कहा था उक्त विद्यालय की प्रबंध समिति लगभग 30 साल से चुनाव न होने के कारण कालातित हो चुकी है। आजीवन सदस्यों की सूची में भी धांधली की जा रही है।
ऐसे में साक्षात्कार रद्द कर विद्यालय में वैधानिक समिति के माध्यम से या किसी प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में नियुक्ति की जाए। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेकर बीएसए को तलब किया। इसके बाद बीएसए ने बृहस्पतिवार को होने वाला साक्षात्कार रद्द कर दिया। इसके बाद शिकायत करने वालों ने खुशी जताई।