{"_id":"633dd008f598eb06e67610ac","slug":"stay-away-from-drugs-youth-should-work-for-the-upliftment-of-society-baghpat-news-mrt608337397","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से रहें दूर, समाज के उत्थान के लिए कार्य करें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से रहें दूर, समाज के उत्थान के लिए कार्य करें युवा
विज्ञापन
बागपत के सरिता गार्डन में विजयदशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन में भाग लेते राजपूत विकास समिति के पदाध
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। विजयादशमी के त्योहार पर दिल्ली रोड स्थित सरिता गार्डन में राजपूत विकास समिति की ओर से शस्त्र पूजन और सम्मेलन का आयोजित किया। इसमें समाज के उत्थान के लिए युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने और शिक्षित होकर समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि राजपूत समाज ने देश की रक्षा के कई लड़ाई लड़ी है। भगवान राम ने भी सदैव बुराई के खिलाफ युद्ध किया था। युवा समाज की रीढ़ होता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षित होने और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
समाजसेवी युद्धवीर सिंह चौहान ने समाज के विकास के लिए कार्य करने और समाज के भवन का निर्माण कराने के लिए ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। ठाकुर प्रदीप सिंह ने समाज को एकजुट होकर बुराई के खिलाफ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सिसाना के पूर्व प्रधान सुनील चौहान ने कहा कि पूर्व में समाज के भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई थी, अगर वह भूमि उपयुक्त नहीं है तो कलक्ट्रेट के सामने भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में मीतली के भीम सिंह को समिति का युवा जिलाध्यक्ष घोषित किया।
अध्यक्षता उदय सिंह ने की। मौके पर अजय चौहान, रमेश कुशवाह, सरजीत सिंह, दिनेश प्रधान, अजयवीर सिंह, विजय सिंह, विरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, मनोज डायरेक्टर, आनंद सिंह, अशोक चौहान, तरसपाल सिंह, एडवोकेट सतीश, शेखर चौहान, सुरेश मानव, विकास चौहान, भीम सिंह मौजूद रहे।