{"_id":"5e39bbaf8ebc3ee60618a68d","slug":"state-high-school-teachers-have-not-received-their-salary-for-six-months-baghpat-news-mrt4671366163","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय हाईस्कूल के शिक्षकों को छह माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय हाईस्कूल के शिक्षकों को छह माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राजकीय शिक्षक संघ के तत्वावधान में शैक्षिक विचार गोष्ठी और अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन किया गया। राजकीय हाईस्कूल के शिक्षकों को छह माह से वेतन नहीं मिलने पर रोष प्रकट किया गया। शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए छह फरवरी को लखनऊ में प्रदर्शन का एलान किया गया।
मंगलवार को जीआईसी बागपत में आयोजित अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना, अति विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी राजन जौहरी, जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह बिंदू, विपिन भारद्वाज, शिक्षक संघ मेरठ के मंडल अध्यक्ष डॉ नारायण शरण और डॉ प्रीति शर्मा ने किया। डॉ ज्ञांती सिंह और हुकुम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। पहले सत्र में शैक्षिक विचार गोष्ठी हुई। राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरिता, मंडलीय अध्यक्ष विपिन भारद्वाज ने शैक्षिक गुणवत्ता के विषय में बताया। डॉ नारायण शरण ने कहा कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित राजकीय हाईस्कूलों के शिक्षकों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। प्रवक्ता सरोज ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह संगठन से जुड़ें। सुनील कुमार भड़ाना ने शिक्षकों से कहा कि वह सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहें। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश स्तर पर छह फरवरी को शिक्षा निदेशालय लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा।
अधिवेशन में जनपदीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ प्रीति शर्मा, उपाध्यक्ष सरोज कुमारी, नरेश कुमार भारद्वाज, जिला मंत्री अश्वनी कुमार टांक, संयुक्त मंत्री डॉ सरिता, रविंद्र सैनी, विधि मंत्री जितेंद्र कुमार, संगठन मंत्री कविता, सुधीर कुमार, प्रचार मंत्री सविता, राजेंद्र, सांस्कृतिक मंत्री वंदना शर्मा, कोषाध्यक्ष नितिन शास्त्री, आय व्यय निरीक्षक कामिनी को बनाया गया। मंडलीय मंत्री विपिन कुमार ने अनुमोदन किया। संचालन अश्वनी ने किया।