फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SSO made mortgagesSSO made mortgages

एसएसओ को बनाया बंधक

Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बागपत के बिनौली के पिछले कई माह से फतेहपुर पुटठी गांव में की जा रही अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने बड़ावद बिजलीघर पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही वहां मौजूद एसएसओ को बंधक बना लिया। इस दौरान ग्रामीणों की विद्युत कर्मचारियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीण उलझ गए। पुलिस ने किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि गत दो-तीन माह से गांव में विद्युत सप्लाई में विद्युत कटौती की जा रही है, जिस कारण 24 घंटे मेें से मात्र दो-तीन घंटे ही विद्युत सप्लाई ग्रामीणों को मिल रही है, वह भी लो और हाई वोल्टेज में। पूर्व प्रधान जयदेव सिंह तोमर का कहना था कि विद्युत संकट से गांव मेें पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


लोगों को किराए पर जनरेटर लाकर पेयजल और पशुओं के लिए चारा काटने की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर मौजूद एसएसओ सतवीर सिंह को बंधक बनाया। ग्रामीणों ने दो दिन के अंदर समाधान न होने पर बड़ौत-अमीननगर सराय मार्ग पर जाम लगाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन द्वितीय राकेश वार्ष्णेय का कहना था कि ऊपर से जितनी सप्लाई दी जा रही है, उतनी ही सप्लाई ग्रामीणों को दी जा रही है। हंगामा करने वालों में पूर्व प्रधान जयदेव सिंह तोमर, आदित्य तोमर, अनिल, आदेश, बुद्धप्रकाश, सुरेंद्र, राजीव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed