{"_id":"57571ce94f1c1bb05d9c591f","slug":"square-intersections-will-observe-ararf","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक-चौराहों की चौकसी करेगा आरआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक-चौराहों की चौकसी करेगा आरआरएफ
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
शामली। रमजान माह शुरू हो चुका है। अगले माह से कांवड़ यात्रा भी शुरू होने वाली है। शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में असामाजिक तत्वों को सबक सिखाने के लिए एसपी ने शामली शहर के लिए अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई है।
फिलहाल नगर में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के चलते आरआरएफ की एक कंपनी पहुंच चुकी है। अधिकारियों द्वारा फोर्स की ड्यूटी नगर के अंजता चौक, विजय चौक, शिव चौक, एसटी तिराहा, फव्वारा चौक, हनुमान टिल्ला सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाई है।
उधर, सीओ सिटी निशांक शर्मा का कहना है कि सिटी में आरआरएफ की एक कंपनी आई है, सुरक्षा व्यवस्था के चलते उसकी नगर के मुख्य चौक-चौराहों पर ड्यूटी लगाई गई है, किसी भी सूरत में असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।