फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Spinning four home burglars

चोरों ने भगवानपुर में चार घर खंगाले

Thu, 07 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 07 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Spinning four home burglars
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
बागपत के भगवानपुर गांव में मंगलवार की रात में चोरों ने चार घरों से नगदी, जेवरात समेत 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए और जाग होने पर एक महिला को तमंचों की बटों से मारपीट कर भाग निकले। इस संबंध में पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

 

गांव में मंगलवार की रात में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर सबसे पहले शरीफ के मकान में घुसे। उनका परिवार मकान की छत पर सोया  था। चोरों ने नीचे कमरों के ताले तोड़कर छह हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत एक लाख रुपये का सामान चुराया। इसके बाद चोरों ने मीर हसन के घर को निशाना बनाया और यहां से चार हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत तीन लाख रुपये का सामान चुरा कर ले गए। इसके बाद रोशन के घर में धावा बोला।

विज्ञापन

यहां से 13 हजार रुपये की नगदी, जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान चुरा कर ले गए। इसके बाद गजेंद्र पुत्र जसवंत के मकान में दीवार फांदकर घुसे और यहां से 10 हजार की नगदी, जेवरात समेत चार हजार रुपये का सामान चुराकर भागने लगे, लेकिन आहट सुनकर गजेंद्र की पत्नी कुसुम की आंख खुल गई और उसने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे तमंचों के बटों से हमला कर घायल कर दिया और भाग गए। शोर सुनकर गांव में जाग हो गई और ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में गजेंद्र ने तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed