{"_id":"5820c1934f1c1bf77eb38311","slug":"spectacled-robber-who-escaped-from-police-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमाशबीन पुलिस के सामने से फरार हुए लुटेरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमाशबीन पुलिस के सामने से फरार हुए लुटेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर दो बदमाश पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन शर्मा पर अटैक कर कैश लूटकर आसानी से फरार हो गए। पुलिस को पता तक नहीं चला। पुलिस जरा सी भी मुस्तैद होती तो बदमाश पकड़े जाते।
राष्ट्र वंदना चौक पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। यह चौराहा पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद सुबह 11:30 बजे दो बदमाश सरेआम सेल्समैन को गोली मारकर 5.88 लाख रुपये नगद लूटकर आसानी से फरार हो गए। पुलिस केवल देखती रह गई। लोगों का तो यहां तक कहना है कि गोली चलने की आवाज सुनकर भी पुलिस कर्मी अपने स्थान पर ही खड़े रहे। किसी पुलिस वाले ने भी बदमाशों की तरह भागने का प्रयास नहीं किया। शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए। इसके बाद यातायात पुलिसकर्मी बाइक पर अपराधियों की तलाश में निकले। तब तक काफी देरी हो चुकी थी। लोगों का मानना है कि यदि पुलिस जरा भी मुस्तैदी दिखाती तो लुटेरे पकड़े जाते।
एसपी ने लगाई पुलिस वालों को फटकार
बागपत। एसपी पूनम घटनास्थल पर पहुंची। गाड़ी से उतरते ही आग बबूला हो गई। उन्होंने पुलिस वालों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कैसी चेकिंग करते हो, जो तमंचे लिए हुए युवक भी दिखाई नहीं देते। इसी तरह सीओ श्वेताभ पांडेय ने कोतवाली एसएसआई को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
खुलासा नहीं तो बागपत के पेट्रोल पंप करेंगे बंद
बागपत। सेल्समैन सचिन शर्मा को गोली मारकर कैश लूटने की वारदात के बाद व्यापारियों में रोष है। पेट्रोल पंप वालों ने कहा यदि पुलिस ने तीन दिन में केस का खुलासा नहीं किया तो सभी पेट्रोल पंप की सप्लाई ठप होगी। व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा लूटपाट की सूचना मिलते ही व्यापारियों के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा वारदात गंभीर है। पुलिस के सामने बदमाश वारदात को अंजाम देकर चले गए। ऐसी जगह पर लूटपाट हो सकती है तो जनता कहां सुरक्षित होगी। जनपद में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।
10 दिन पहले अग्रवाल मंडी टटीरी के लोहा व्यापारी विष्णु मित्तल पर हमला कर 90 हजार रुपये लूटे गए। अपराधी कैमरे में कैद हो गए थे, लेकिन पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई। इससे पहले भी व्यापारियों के साथ कई घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने पुलिस अफसरों केस के खुलासे का समय मांगा। इसमें संजय रूहेला, भाजपा नेता अरुण कौशिक, अरविंद जैन आदि रहे। अफसरों ने कहा कि घटना के खुलासे की निर्धारित समय सीमा नहीं होती। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
बागपत पेट्रोल पंप ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव यादव ने कहा लूटपाट की वारदात एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर दयाल गुप्ता के सेल्समैन के साथ हुई है। जो बहुत ही गंभीर है। उन्होंने कहा पुलिस ने तीन दिन में केस का खुलासा नहीं किया तो जनपद के सभी पेट्रोल पंप की सप्लाई ठप कर दी जाएगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार होगा।