{"_id":"6720ccb7f42f24d89e0e4049","slug":"special-summary-revision-of-assembly-voter-list-begins-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-120885-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विधानसभा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विधानसभा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू
विज्ञापन
-अभियान में वोटर लिस्ट में अपने नाम का सत्यापन करा सकते हैं मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने नयागांव हमीदाबाद में बूथ संख्या 35 व 36 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं से वोटर लिस्ट में अपने नाम का सत्यापन कराने का आह्वान किया।
निरीक्षण में बीएलओ सुरेंद्र कुमार व मोनिका का कार्य संतोषजनक मिला। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत 9 नवंबर, 10 नवंबर 23 नवंबर 24 नवंबर को विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूरी करने वाले पात्र व्यक्ति फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। मतदाता फार्म-7 भरकर डुप्लीकेट, शिफ्टेड और मृतक मतदाताओं के नाम को कटवा और फार्म-8 भरकर अपने विवरण में संशोधन करा सकते हैं। विशेष अभियान में सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर मतदाताओं से फार्म प्राप्त करेंगे। डीएम ने मतदाताओं से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का आह्वान किया।