फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Special Communicable Disease Control Dastak campaign will run from October 18

18 अक्तूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान

Thu, 07 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Special Communicable Disease Control Dastak campaign will run from October 18
अभियान को सफल बनाने के लिए 11 अक्तूबर तक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। बृहस्पतिवार को डीएम राजकमल यादव ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को 11 अक्तूबर तक कार्ययोजना तैयार का स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि जिले में डेंगू के अभी तक 70 लोग चपेट में आ चुके है। खंड विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में फॉगिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर सरुचि शर्मा ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, सूचना विभाग, दिव्यांगजन को जोड़ा गया है। अभियान में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं पंचायत विभाग की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ दिनेश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, सभी चिकित्सा अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed