फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP played Jat card, made Manoj Chaudhary its candidate

Baghpat News: सपा ने खेल जाट कार्ड, मनोज चौधरी को बनाया प्रत्याशी

Thu, 21 Mar 2024 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
SP played Jat card, made Manoj Chaudhary its candidate
बागपत। रालोद व बसपा के बाद अब सपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। सपा ने जाट कार्ड खेलते हुए मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इस तरह जाट वोटों में बिखराव होता है तो रालोद-भाजपा गठबंधन के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

ककड़ीपुर गांव के रहने वाले मनोज चौधरी राजनीति शुरू करने से सपा के साथ जुड़े हैं। उनको सपा ने वर्ष 2012 में पहली बार छपरौली विधानसभा से टिकट दिया था, मगर वह हार गए थे। उसके बाद दोबारा से वर्ष 2017 में छपरौली से चुनाव मैदान में उतारा गया, जिसमें उनको काफी अच्छे वोट मिले थे। मगर उस बार भी वह जीत दर्ज नहीं कर सके। वह सपा के छह साल तक जिलाध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन

सपा से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के लिए कई नाम चल रहे थे। सपा ने एक महीने पहले ही ककड़ीपुर गांव के रहने वाले जाट बिरादरी से मनोज चौधरी को लोकसभा प्रभारी बनाया था। इसके बाद मनोज चौधरी को टिकट मिलने की ज्यादा उम्मीद थी और अब जाट कार्ड खेलते हुए सपा ने मनोज चौधरी के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed