सपा विधायक का दर्द: विधानसभा अध्यक्ष को भेजी शिकायत, अफसरों पर कार्रवाई की मांग, खींचतान में फटा था कुर्ता
सपा विधायक का दर्द : सपा MLA ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत भेजी है। सोमवार को खींचतान के दौरान उनका कुर्ता फट गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने बागपत पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को शिकायत भेजी है। उन्होंने पुलिस पर जबरन रोकने, दो साथियों को गायब करने, खींचतान करके कुर्ता फाड़ने और अवैध रूप से हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष से सीओ, इंस्पेक्टर समेत अन्य पर कार्रवाई की मांग की गई है।
सपा विधायक अतुल प्रधान सोमवार दोपहर को कार्यकर्ताओं के साथ सहारनपुर में गुर्जर समाज की गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह लखनऊ से आए थे और दिल्ली से बागपत होते हुए वहां जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उनको ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरते ही पकड़ लिया था।
वहां, सीओ विजय चौधरी और कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने उनके साथ खींचतान की तो विधायक का कुर्ता फट गया था। वहां से किसी तरह कार्यकर्ताओं के छुड़ाने पर वह सहारनपुर की तरफ जाने लगे तो उनको पीछा करके सिसाना गांव में रोक लिया गया था। जहां वह हाईवे के बीच में धरने पर बैठ गए थे और उनके नहीं उठने पर पुलिस जबरन गाड़ी में बैठाकर मेरठ ले गई थी।
यह भी पढ़ें: बुझे घरों के तीन चिराग: न किशोर बचा न बचाने वाले दोस्त, एक झटके में 3 जिंदगियां खत्म, पूरे गांव में पसरा मातम
इस मामले में विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को शिकायत भेजी है कि उनको जबरन रोका गया और उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया गया। उनका कुर्ता फाड़ दिया गया तो जबरन उठाकर पुलिस वाहन में डाल दिया गया। उनको मेरठ पुलिस लाइन में लाकर अवैध रूप से हिरासत में रखा गया।
यह भी पढ़ें: मोहब्बत से चोरी तक: यूक्रेन की एलिना का ये कैसा सच, हर कोई हैरान, हरिद्वार में हुआ था देसी छोरे से प्यार
उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और उनके दो साथी भी गायब कर दिए गए है। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष से संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।