{"_id":"6474d1b84c2be9189b011935","slug":"sp-mla-atul-kurta-was-torn-while-being-stopped-from-saharanpur-said-shoot-me-will-raise-issue-in-assembly-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा विधायक अतुल प्रधान का फटा कुर्ता, खूब हुई खींचतान, बोले- मुझे गोली मार दो, विधानसभा में उठाऊंगा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा विधायक अतुल प्रधान का फटा कुर्ता, खूब हुई खींचतान, बोले- मुझे गोली मार दो, विधानसभा में उठाऊंगा मामला
Mon, 29 May 2023 09:54 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 29 May 2023 09:54 PM IST
सार
Baghpat News : पुलिस द्वारा रोके जाने पर खूब खींचतान हुई और सपा विधायक अतुल प्रधान का कुर्ता फट गया। इसके बाद विधायक ने कहा कि मुझे गोली मार दो। मैं इस मामले को विधानसभा में उठाऊंगा।
विज्ञापन
खींचतान के दौरान अतुल प्रधान का कुर्ता फटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में गुर्जर समाज की गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली से आते समय मेरठ में सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने रोका तो खींचतान में विधायक का कुर्ता फट गया, जिस पर भड़के विधायक अपने समर्थकों के साथ नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए। वहां से उनको पुलिस अपनी गाड़ी में मेरठ लेकर गई।
विज्ञापन
सपा विधायक अतुल प्रधान समर्थकों के साथ सहारनपुर में गुर्जर समाज की गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह दिल्ली से बागपत होते हुए वहां जा रहे थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उनको रोकने के लिए घेराबंदी की। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से उतरते ही उनको पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सीओ विजय चौधरी और कोतवाली प्रभारी एमएस गिल से खींचतान होने पर विधायक का कुर्ता फट गया। समर्थकों ने वहां पुलिस से उनको छुड़ा लिया। वह सहारनपुर की तरफ जाने लगे। रोकने के लिए पुलिस ने बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर बैरियर लगा दिए लेकिन, वहां से वह निकल गए। बाद में पुलिस ने पीछा करके विधायक को सिसाना गांव में पकड़ लिया। जहां पुलिस के साथ काफी खींचतान और नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बेबस नजर आए कमिश्नर-डीआईजी और डीएम, गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली गौरव यात्रा, ये तस्वीरें बनीं गवाह
इस पर वह समर्थकों के साथ धरना देकर नेशनल हाईवे पर बैठ गए। वहां एसडीएम पूजा चौधरी के समझाने पर काफी देर तक नहीं माने तो पुलिस उनको जबरन गाड़ी में बैठाकर मेरठ लेकर चली गई।
यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सहारनपुर में गुर्जर-राजपूत समाज में तनातनी, सीमाएं सील, अतुल प्रधान की पुलिस से धक्का-मुक्की