{"_id":"60f063558ebc3ec1f7451fe7","slug":"sp-leaders-took-out-procession-picketing-in-tehsil-baghpat-news-mrt5475140150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेताओं ने निकाला जुलूस, तहसील में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेताओं ने निकाला जुलूस, तहसील में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

बागपत। प्रदेश सरकार पर पंचायत चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाते हुए सपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकाला और तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम अनुभव सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
सपा के जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद व नगेंद्र सिंह, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव, डॉ. शालिनी राकेश ने कहा कि भाजपा की सरकार में रोजाना लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के समय प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को जबरन रोका गया। महिलाओं के साथ शर्मनाक हरकत की गई। पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडेय के साथ धक्का-मुक्की की गई। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव की बात बेमानी साबित हुई। जहां विपक्ष के प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोका गया, वहां दोबारा चुनाव प्रक्रिया होनी चाहिए। इसके अलावा ज्ञापन में फसलों का लाभकारी मूल्य देने, बकाया गन्ना भुगतान कराने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, रोजगार देने, सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे खत्म कराने, संगठित अपराध खत्म कराने की मांग की। कोरोना काल में भ्रष्टाचार का आरोप लगा जांच कराने, कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को मुआवजे की मांग भी उठाई।
इस दौरान राजीव प्रधान, सचिन राजपूत, शफीक सलमानी, रमन गुर्जर, मनीष विश्वकर्मा, अब्दुल वाहिद, नदीम अलवी, महताब मलिक, हरीश गुर्जर, फिरोज खान, नईम खान आदि मौजूद रहे।