फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP inspects Kotwali

एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण

Sun, 07 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP inspects Kotwali
खेकड़ा। एसपी ने खेकड़ा कोतवाली का निरीक्षण कर जांच लंबित होने पर नाराजगी जताई और प्रभारी निरीक्षक को हत्या और जानलेवा हमलों के फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही कोतवाली को भेंट की गई सैनिटाइज मशीन को देखकर भेंटकर्ता नगर निवासी युवक के आविष्कारक की प्रशंसा की।
विज्ञापन

शनिवार की रात में करीब आठ बजे एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोतवाली के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड चेक करने के साथ ही मालखाने, हवालात की व्यवस्था देखी। इसके बाद उन्होंने जांच लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त कर उन्हें जल्द पूरा करने के साथ ही कोतवाली प्रभारी को हत्या और जानलेवा हमलों के फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए और नगर के बाजार में लोगों की भीड़ न जुटने के भी निर्देश दिए। बाद में उन्होंने नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी युवक राहुल धामा द्वारा कोतवाली को भेंट की गई सैनिटाइज मशीन को देखकर आविष्कारक युवक की प्रशंसा की।
विज्ञापन

एसपी ने किया टीकरी में पुलिस चौकी का उद्घाटन
दोघट। एसपी प्रताप गोपेंद्र ने रविवार को कस्बा टीकरी में पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि टीकरी-सूजती चौराहे पर बनी इस चौकी से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। इस मौके पर सोनू शर्मा के निर्देशन में यज्ञ किया। इसमें एएसपी अनिल कुमार सिसौदिया, सीओ बड़ौत आलोक सिंह, इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह, छपरौली एसओ दिनेश चिकारा, रमाला एसओ महिपाल सिंह, दोघट एसओ रमेश सिंह सिद्धू, टीकरी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश बघेल,लोकिंद्र ठेकेदार, सतवीर राठी, संजीव राठी, संदीप तोमर, विनोद राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed