फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP honored the winning shooters

विजेता शूटरों को एसपी ने किया सम्मानित

Wed, 28 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
SP honored the winning shooters
र्री ओम सांई शूंटिग रेज एकेडमी के शूटरो को सम्मानित करते एसपी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। शूटिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को एसपी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

दिल्ली में 17 से 24 सितंबर तक चली 45वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में श्री ओम साईं शूटिंग रेंज एकेडमी के शूटर केतन चौधरी ने 10मीटर एयर पिस्टल में 400 में से 384 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा सत्यम ने 400 मेें से 375 अंक प्राप्त कर कांस्य जीता। इससे पूर्व केतन ने पश्चिमी बंगाल में हुई ऑल इंडिया इंटर स्कूल चैंपियनशिप में भी 400 में से 384 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।

बागपत में संपन्न हुई स्टेट स्तरीय स्कूल गेम प्रतियोगिता में आयुषी दूहूण ने 10 मीटर एयर रायफल में 400 में से 375 अंक प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। सभी विजेता शूटरों को एसपी नीरज जादौन ने कार्यालय पर बुलाया और उन्हें सम्मानित किया। एसपी ने कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया। मौके पर प्रबंधक रामबीर तपस्वी, रविंद्र, उमंग आर्य, शिवम राठी, वंश तोमर, नितिन तोमर, मोनू, हर्ष, शिवम, आदित्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed