फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP gave protection to goons, BJP is wiping them out: Brijesh Pathak

सपा ने दिया गुंडों को संरक्षण, भाजपा कर रही सफाया : बृजेश पाठक

Fri, 15 Nov 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 15 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
SP gave protection to goons, BJP is wiping them out: Brijesh Pathak
बड़ौत/छपरौली (बागपत)। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में जब भी सपा की सरकार आई है, उन्होंने गुंडे व माफियाओं को संरक्षण देने का काम किया है। मगर भाजपा ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और गुंडे व माफियाओं का सफाया करने में लगी है। उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि सभी नौ सीटों पर भाजपा की भारी बहुमत से जीत होगी और सपा व इंडी गठबंधन का सफाया होगा।
विज्ञापन

बृजेश पाठक बृहस्पतिवार को ककौर गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय वेदपाल उपाध्याय के आवास पर उनके बेटे आकाश व पुत्रवधू खुशबू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। वहां उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि उप्र में कानून का राज स्थापित हो, गुंडे व माफियाओं का सफाया हो, यह हमारी प्रतिबद्धता है। भाजपा के बांटने की राजनीति के सपा के आरोपों को लेकर कहा कि सपा का परिवार कुनबे तक सिमटा है। उनके पास कोई नेता नहीं है। गुंडे बदमाशों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता है। प्रयागराज में चल रहे छात्रों के हंगामे पर उन्होंने बताया कि समस्या का समाधान हो गया है। सरकार हमेशा छात्रों के साथ है। उन्हें कोई परेशानी न हो, इसके लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

- मीरापुर समेत सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मीरापुर समेत जिन नौ सीटों पर उपचुनाव चल रहा है। उन सभी सीटों पर भाजपा गठबंधन जीतने जा रहा है। सपा व इंडी गठबंधन पूरी तरह से साफ हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के दौरान जो नकारात्मक प्रचार किया गया था, खटाखट व फटाफट बोलकर महिलाओं को गुमराह किया। उन आठ हजार रुपयों के लिए इनके कार्यालयों पर हंगामा किया गया। मगर सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं जन-जन तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रालोद के साथ मिलकर जिले को विकास में नंबर एक बनाएंगे
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बागपत विकास के लिए सरकार के प्राथमिक एजेंडे में है। गठबंधन की पार्टी रालोद के साथ मिलकर बागपत को विकास में नंबर वन बनाने का काम करेंगे। यह जिला पहले काफी पिछड़ा हुआ था, मगर अब विकास हो रहा है और उसको तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed