{"_id":"613f9aaa8ebc3eb3b44d9698","slug":"sp-changed-37-including-17-sub-inspectors-baghpat-news-mrt556087085","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के गड्ढों की जांच करने पहुंची राजस्व की टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के गड्ढों की जांच करने पहुंची राजस्व की टीम पर हमला
विज्ञापन
फाटे हुए अभिलेख दिखाती राजस्व टीम
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल के साथ मारपीट कर अभिलेख फाड़े, फायरिंग भी की
दस लोगों को नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। ग्रामीणों की शिकायत पर चिरचिटा गांव में खाद के गड्डें की जांच करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और मारपीट कर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। टीम ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। लेखपाल ने फायरिंग करने और लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट व लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चिरचिटा के ग्रामीणों ने आईजीआर पोर्टल पर गांव के गड्ढों पर कब्जा करने की शिकायत की थी, जिसकी जांच करने राजस्व विभाग की टीम सोमवार को गांव में पहुंची। लेखपाल वीरेंद्र कुमार, मोहित तोमर और रामपाल यादव जैसे गांव पहुंचे तो ग्रामीणों हाथों में लाठी-डंडे और राइफल लेकर पहुंच गए और टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। लेखपाल वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी जेब से 700 रुपये और सोने की चेन लूट ली। राजस्व टीम ने डीएम, एसपी और अन्य उच्चाधिकारियों को फोन पर इसकी सूचना दी। लेखपाल ने सिंघावली अहीर थाने पर दस नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।